शाहजहांपुर।।स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के आजाद को कॉलेज में तीन वर्ष पूरा करने के शुभ अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कलार्पण भारत के द्वारा प्राचार्य को साहित्यरत्न सम्मान से सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त 2022 को प्रो आजाद ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयनोपरांत एस एस कॉलेज के प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। विगत 3 वर्षों से प्रोफेसर आजाद के नेतृत्व में एस एस कॉलेज उत्तरोत्तर शैक्षणिक प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर प्राचार्य ने मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान सचिव, प्रबंध समिति डॉ अवनीश मिश्र के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए उनका धन्यवाद किया। प्राचार्य को इस अवसर पर कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल, प्रो प्रभात शुक्ला, प्रो मीना शर्मा, प्रो अजीत सिंह चारग, प्रो आदित्य सिंह, प्रो आलोक मिश्र, डॉ कमलेश गौतम, डॉ शिशिर शुक्ला, डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ शालीन कुमार सिंह, डॉ आदर्श पांडेय सहित समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर स्टाफ ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।