महिला आयोग सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश

WhatsApp Image 2025-08-06 at 6.21.53 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई तथा ब्लॉक सालारपुर में जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा से सम्बन्धित सहित कुल 13 शिकायती पत्र प्राप्त हुये, जिसके गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सदस्या द्वारा अधिकारियों को दिए गए। जनचौपाल के दौरान उन्होंने महिलाओं का स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। मा0 सदस्य ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए महिला आयोग हर क्षण उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए उनका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। वहीं ब्लॉक सालारपुर के सभागार में जागरुकता चौपाल में आयी महिलाओं को सदस्या द्वारा महिला सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना आर्थिक व सामाजिक उन्नयन करते हुए स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को महिला आयोग के टोल फ्री नंबर 18001805220 व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर भेजकर दर्ज कराया जा सकता है। आयोग सदस्या ने जनचौपाल के उपरान्त 05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व 03 शिशुओं का अन्नप्राशन किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, उप जिलाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी,े जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सेन्टर मैनेजर, परियोजना समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights