बदायूँ। बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरूक करने हेतु थाना साइबर क्राइम को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। आज प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विनोद कुमार वर्धन द्वारा मय टीम के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु छात्र एवं छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर क्राइम से बचाव हेतु अपनाये जाने वाले तौर तरीकों से अवगत कराया गया । साइबर जागरुकता अभियान के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ के अधिकारी गण भी मौजूद रहे।