उर्स-ए-रज़वी में अक़ीदतमंदों का पूरा ख़्याल रखा जाए : मौलाना अदनान रज़ा

WhatsApp Image 2025-08-05 at 7.09.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अगस्त की 18,19 और 20 तारीख़ को होने जा रहे उर्स-ए-रज़वी के सिलसिले में नबीरा-ए-आला हज़रत व ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने तैयारी बैठक की। जबरदस्त बारिश के बावजूद खूब भीड़ रही.अदनान मियां ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकार्ताओं को ताकीद कि ज़ायरीन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए कैंप, हेल्पलाइन, फ्री टेंपो सेवा की तैयारी से लेकर प्रशासन, नगर निगम आदि विभागों में अधिकारियों को ज्ञापन देकर सभी इंतज़ामात दुरुस्त कराने में मुस्तैद रहना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मौलाना सद्दाम रज़ा ने कलाम-ए-पाक की तिलावत से बैठक की शुरुआत की। मुफ़्ती उमर रज़ा ने कहा कि अब उर्स की तैयारियाँ आख़िरी मरहले पर पहुँच रही हैं इसलिए सभी को और ज़्यादा मेहनत और लगन से जुटना है। हम सभी को नबीरा-ए-आला हज़रत की क़यादत में तैयारियाँ पूरी करनी हैं। हाफ़िज़ इमरान रज़ा बरकाती ने भी ख़िताब किया। उन्होंने कहा कि बरेली शरीफ़ आने वाले लोग हम सभी के ख़ास मेहमान हैं, इसलिए सभी को उनका ख़्याल रखना होगा।
आख़िर में नबीरा-ए-आला हज़रत मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने ख़िताब फ़रमाया। उन्होंने कहा कि हर तरफ उर्स-ए-रज़वी की धूम है। दुनिया भर से अक़ीदतमंद मरकज़-ए-अहल-एःसुन्नत बरेली शरीफ़ आने वाले हैं। लिहाज़ा आरएसी की पूरी टीम की ज़िम्मेदारी है कि सभी इंतज़ामात मुकम्मल कर लिए जाएं। जंक्शन पर फ्री टेंपो सेवा कैंप से लेकर आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” तक जगह-जगह लंगर, मेडिकल कैंप और ज़ायरीन के ठहरने के इंतज़ामात बिल्कुल दुरुस्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी। नबीरा-ए-आला हज़रत ने कहा कि जिलाधिकारी से लेकर नगर निगम तक को ज्ञापन देकर उन तैयारियों की तरफ ध्यान दिलाना है जिसके लिए अलग-अलग विभाग ज़िम्मेदार हैं।

आख़िर में आला हज़रत का लिखा सलाम “मुस्तफ़ा जान-ए-रहमत” पढ़ा गया और नबीरा-ए-आला हज़रत ने दुआ फ़रमाई। इस मीटिंग में मुफ्ती उमर रज़ा,हाफिज इमरान रज़ा,मौलाना कमरुज्जमा,मौलाना जुल्फिकार रज़ा,मौलाना निजाम रज़ा,मौलाना बाबू उद्दीन,मौलाना तौकीर रज़ा,मौलाना हमदम फैजी,मौलाना सफदर रज़ा,मौलाना इमरान रज़ा,मौलाना गुलाम रहमानी,मौलाना नकी अंजुम,मौलाना इमरान रईसी,मौलाना अब्दुल हलीम,मौलाना आकिब रज़ा,मौलाना गुलाम रहमानी,मौलाना शहजील वारसी,मौलाना आमिर रज़ा तहसीनी,मौलाना सय्यद साकिब अशरफ मौलाना नफीस अहमद,मौलाना रिजवान रज़ा खान,अब्दुल लतीफ अज़हरी,सय्यद मुशर्रफ हुसैन,हनीफ अजहरी, मोहम्मद जुनैद,मुजफ्फर अली,सईद सिब्तेनी,शाहनवाज रज़ा,जाहिद अली,यासीन गद्दी,गुल हसन,मोहम्मद ताहिर ताहिर रज़ा,काशिफ रज़ा,अब्दुल मोइद रज़ा,रशीद रज़ा,मोहम्मद अहमद,मोहम्मद चांद,साजिद रज़ा,इब्ने हसन,खालिद रज़ा,सोनू रज़ा,मोहम्मद रज़ा,अली रज़ा,आमिर रज़ा,समीर बेग,उस्मान रज़ा,सय्यद इमरान अली,भूरे खान,मोहम्मद रफीक, इश्तियाक हुसैन,अनवर हुसैन,आसिफ रज़ा,डॉक्टर इसरार अहमद,मोहम्मद राशिद,गुलफाम रज़ा,सलमान रज़ा,मोहसिन रजा,चांद बाबू,परवान खान,आफताब अल्वी,मोहम्मद अलीम,मोहम्मद आरिफ,इरफान अली,इकबाल अहमद,मोहम्मद सैफ,वसीम रज़ा,जहूर अहमद,मोहम्मद राशिद, डॉक्टर कामरान,साहिल रज़ा,यूसुफ रज़ा,हुजूर अहमद,रिजवान रज़ा,जिया उल मुस्तफा,अफजल रज़ा,अल्ताफ रज़ा,हामिद हुसैन, मोहम्मद नदीम,मोहम्मद अहसन,फुरकान रज़ा,इरशाद रज़ा,कासिम कुरैशी,मोहम्मद रेहान कुरैशी,इरशाद हुसैन,मोहम्मद जाबिर,मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इरफान,मोहम्मद अयान,मोहम्मद शाकिर, तौफील खान,अशरफ रज़ा कादरी, हसीर रज़ा,हाजी नूर उद्दीन,अतीक अहमद,सगीर अहमद,जान मोुहम्मद,शाने अली,अब्दुल अजीज, सदिर बख्श,फरजंद अली,सहित पीलीभीत,शाहजहांपुर,बदायूं,रामपुर, मुरादाबाद,उत्तराखंड से बड़ी तादाद मे आर ए सी कार्यकर्ता वा पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights