अब यूपी में कोरोना के Kappa Variant की दस्तक, मिले दो मरीज

download
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ।डेल्टा प्लस वेरिएंट के बाद उत्तर प्रदेश में अब कोरोना के एक नए स्ट्रेन की एंट्री हो चुकी है. देवरिया और गोरखपुर में डेल्टा प्लस स्ट्रेन के दो मामले सामने आने के बाद अब दो रोगियों में कोविड -19 का कप्पा स्ट्रेन पाया गया है. कुछ दिन पहले किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में 109 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग में इस वायरस का पता चला है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नियमित समीक्षा बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया है कि कोविड -19 का डेल्टा प्लस वेरिएंट 107 नमूनों में पाया गया, जबकि कप्पा संस्करण दो नमूनों में पाया गया है. सीएम योगी ने कहा ‘ ये दोनों प्रकार राज्य के लिए नए नहीं हैं. प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है.’

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बता दें कि यूपी के देवरिया के रहने वाले एक 66 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के बाद तबियत बिगड़ी. जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चला कि मरीज में डेल्टा प्लस वेरिएंट है. बीआरडी मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख अमरेश सिंह ने कहा कि मरीज का 27 मई को कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था. मरीज को 12 जून को मेडिकल कॉलेज लाया गया था. 14 जून को इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई. उसकी कोई ट्रैवस हिस्ट्री नहीं है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि राज्य से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 2,000 से अधिक नमूने भेजे गए हैं.

मरीजों की नहीं है कोई ट्रैवल हिस्ट्री

इस सप्ताह उत्तर प्रदेश में पहली बार डेल्टा प्लस स्ट्रेन के दो मामले दर्ज किए गए. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि तीन रोगियों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. माना जा रहा है कि सूबे में वायरस का म्यूटेशन हो रहा है. डेल्टा प्लस की तरह, कप्पा को लेकर भी सरकार की चिंता बढ़ गई है.  अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पहले भी इस प्रकार के मामले राज्य में पाए गए थे. चिंता करने की कोई बात नहीं है. यह कोरोनावायरस का एक प्रकार है और इसका उपचार संभव है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights