राजश्री में 8वीं गर्ल्स बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बरेली मुख्यालय का दबदबा
बरेली। राजश्री इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेन्ट एंड टेक्नोलॉजी, बरेली में चल रहे 8वीं गर्ल्स बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत थल सेना प्रतियोगिता एवं एनसीसी इन्टर ग्रुप कम्पटीशन का आयोजन किया गया। 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत बरेली, मुरादाबाद, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी-ए, वाराणसी-बी मुख्यालयो से प्रतिभाग करने आये कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं ड्रिल, फायरिंग, मानचित्रण पठन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, बाधा दौड़, युद्ध कौशल और नेतृत्व विकास में भाग लिया जिसमें ओवर ऑल बरेली मुख्यालय के कैडेट्स मुख्य स्थान पर रहे। फायरिंग में बरेली से परिणिका राठौर प्रथम, अलीगढ़ से संध्या शर्मा द्वितीय तथा लखनऊ की आत्रिका श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। बाधा दौड़ में बरेली मुख्यालय की शिवानी गोस्वामी प्रथम, कसक मनकोटिया द्वितीय एवं सृष्टि देवी तृतीय स्थान पर रहीं। मानचित्र पठन में बरेली की आलिया प्रथम व खुशी कश्यप द्वितीय, लकी तृतीय स्थान पर रहीं। स्वास्थ्य और स्वच्छता में बरेली से आकांक्षा प्रथम, वाराणसी ए से दीपांशु चौहान द्वितीय व लखनऊ से फारिया अख्तर तृतीय रहीं। एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा, कैप कमांडेंट कर्नल समीर सिंह बिष्ट और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल नीलिमा गौर द्वारा विजेता कैडेट्स को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने कहा एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन और लगन से जीवन का कोई भी लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है तथा समाज में अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरणा स्वरूप नैशनल कैडेट्स कोर का सर्वाेच्च स्थान है। राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि एनसीसी कैंप के माध्यम से छात्र , छात्राओं को सैन्य अनुशासन सिखाया जाता है जिससे देश की सेवा के लिए आवश्यक सैन्य जीवनशैली से परिचित होने और सीखने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मेजर निलिमा गौण, राजश्री इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार शर्मा, डीन डॉ. साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।











































































