उझानी पालिका का दूषित पानी रोकने को क्रमिक अनशन 44 वें दिन भी जारी,पुतला फूंका
उझानी। नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 44वें दिन प्रातः 10:00 बजे छोटे बच्चों ने क्रमिक अनशन बैठने का निर्णय लिया, अभि चौहान ,मानव चौहान, अनुराग सोलंकी, विष्णु कश्यप, करन कश्यप क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह,, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी, महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुजाहिद हुसैन ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव , शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली खान उर्फ़ अन्ना भाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने आज प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी से ग्राम वासियों से फोन पर वार्ता कराई वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जी ने 9 अगस्त 2025 के बाद का आने का समय दिया। ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी के आने के बाद आंदोलन में निश्चित रूप से गति आएगी। संघर्ष कितना ही लंबा हो परंतु रास्ता संघर्ष से ही निकलेगा। आज का क्रमिक अनशन समाप्त होने के बाद युवा कार्यकर्ताओं ने रोष में आकर उझानी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का पुतला दहन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व सदस्य और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुजाहिद अली ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली उर्फ अन्ना भाई ने कहा कि कांग्रेस किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के साथ किसान आंदोलन में ग्राम वासियों के साथ नहीं खड़ी है बल्कि इनकी गंभीर समस्या को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस इनकी लड़ाई लड़ रही है और जब तक निराकरण नहीं होगा लड़ती रहेगी। धरना स्थल पर आज योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी, कमल प्रताप, तेजेंद्र पाल कश्यप, शैलेंद्र कुमार सिंह, नेत्रपाल जुगल किशोर, राजाराम, छोटेलाल नेपाल सिंह, बृज किशोर, राजेश राघवेंद्र सिंह, लालाराम, अयोध्या प्रसाद, योगेश, राजपाल , भगवान सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा, रामलाल, मुन्नालाल, छोटेलाल, अनुराग सोलंकी, ,अनेक्षु ,अरविंद कुमार, आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।











































































