उझानी के महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के खेल मैदान पर पूर्व राज्यमंत्री ने किया पौधा रोपण

WhatsApp Image 2021-07-06 at 6.43.42 PM

उझानी।पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासन की ओर से पालिका अध्यक्षा श्रीमती पूनम अग्रवाल के पति पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भईया ने महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज परिसर व महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के खेल मैदान में पौधा रोपण किया।वही महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के खेल मैदान पर छा़त्राओं की 100़़ गुणा 400 की रिले रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रगति शाक्य की टीम प्रथम स्थान पर रही।श्वेता झा की टीम द्वितीय स्थान,निहारिका शर्मा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने पौधो की सुरक्षा को एक पालिका का कर्मचारी नियुक्त किया है।वही विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डाॅ.धीरेंद्र कुमार रॉय,सफाई निरीक्षक हरीश त्यागाी,सुभाष चंद्र मिनोचा,राजन मैदीरत्ता,नीलांशु अग्रवाल,कोच इकवाल अहमद,रवि यादव, रामदास यादव,सभासद रामप्रवेश यादव,योगेश प्रताप सिह,नफीस अहमद,निखिल मिश्रा,मुकेश शर्मा,तौसीफ अहमद,कमर जावेद,राजकुमार गुप्ता,दीपक कुमार,अवधेश कुमार,चाँद मुहम्मद आदि का विशेष सहयोग रहा। जिसका संचालन रवि यादव ने किया।