बरेली। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश, बरेली के तत्वावधान में हरियाली तीज के पावन अवसर पर संस्थान की महिला शाखा ने महिलाओं के लिए तीज महोत्सव का कार्यक्रम किया जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें तीज क्वीन का भी चुनाव हुआ। महिलाओं ने विभिन्न खेल खेले व सावन के सुन्दर गीतों से वातावरण को रसमय बना दिया। इसके पश्चात सबने एक दूसरे के हाथों में सुन्दर डिज़ाइन में मेहंदी लगाई। इस अवसर पर रेनू शर्मा, गरिमा त्रिपाठी, प्रीति, जूही शर्मा, स्वर्णिमा, नीति शर्मा, अर्चना त्रिपाठी, रुचि पाण्डेय, तृप्ति त्रिपाठी, नीरू शंखधर, किरण मिश्रा, दीपम मिश्रा, परिधि शर्मा तारावती आदि मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।