मुलायम और अखिलेश के चहेते सपा के वरिष्ठ नेता रजनीश गुप्ता का कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने केट काट कर जन्मदिन मनाया

e0242457-9a97-499b-86e1-3847db7eadd7
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के उप नगर उझानी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वाणिज्य कर सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य रजनीश गुप्ता का सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केट काट कर 65वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपने लोकप्रिय नेता के दीर्घायु और जीवनभर स्वस्थ्य रहने तथा तरक्की की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


उझानी नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित कोठी पर सपा के वरिष्ठ नेता रजनीश गुप्ता ने अपना ६५ वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। उनके जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। साथ ही उन्हें जनप्रिय,लोकप्रिय,सर्वमान्य और जमीन से जुड़ा व संघर्षशील नेता बताया। सभी ने अपने संबोधन में कहा कि रजनीश गुप्ता सादगी पसंद, सहज उपलब्ध जनसेवक हैं। उनके दरवाजे हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए खुले रहते हैं। वह हमेशा जनता से जुड़े रहते हैं और जनता के सुख-दुख में साथ रहते हैं।
रजनीश गुप्ता कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता का अपने प्रति प्यार, स्नेह,लगाव देख कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह जिस लायक भी हैं, हर पल उनका जनता के लिए हैं। उन्होंने कभी राजनीति कुर्सी या किसी पद की लालसा के लिए नहीं की । हमेशा राजनीति जनसेवा के लिए की और भविष्य में भी जनता के लिए समर्पित रहेंगे।

इस मौके पर सपा नेता के जन्मदिन पर जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव,सपा के नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,राशिद नेता,सुमित गुप्ता,नितिन गुप्ता,अमन अख्तर,राहुल इंदवार,आशीष वाष्णेय,इल्यास अहमद,यूनुस,नाजिम राइन,राजेश्वर सिंह,जाहिद सलमानी,दीपक शर्मा समेत नगर के गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए फूलमालाएं पहनायीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights