उझानी पालिका का दूषित पानी रोकने को क्रमिक अनशन 34 वें दिन भी जारी

WhatsApp Image 2025-07-25 at 6.20.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज प्रातः 10:00 बजे मुन्ना लाल जाटव, गुड्डू जाटव छोटेलाल जाटव, राजाराम जाटव और नेपाल सिंह सोलंकी क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव मोरपाल प्रजापति, जिला महासचिव इगलास हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस उझानी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड, संघर्ष समिति के तेजेंद्र पाल कश्यप ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया। धरना स्थल पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि संघर्ष समिति ने तय किया है कि हम सभी ग्रामवासी आंदोलनकारी जब तक कि जो हमारे ग्रामों की 20 वर्षों से व्याप्त समस्या लगातार हमारे गांवों में नगरपालिका उझानी का दूषित पानी आ रहा है जब तक इस पानी का प्रस्तावित विभाजन भैसोरा नदी तक नहीं होता तब तक हम लोग आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है अपितु सावन के बाद हम लोग सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव मोर पाल प्रजापति, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने कहा की यह समस्या हम लोग किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं उठा रहे हैं बल्कि यह इन ग्राम वासियों का जायज अधिकार है जिसको दिलाने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है। धरना स्थल पर योगेंद्र सिंह सोलंकी कमल प्रताप सिंह, नरेश कुमार, विष्णु प्रभाकर अमरजीत ,मोहनलाल गांधी, महेंद्र सिंह ,रामेश्वर सिंह, सोनकर, सौरभ, राजकुमार उपदेश ,तेजपाल, रामचंद्र पाल, सोनू ,अशोक आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights