कावड़ यात्रियों के लिए शीतल जल शर्बत एवं फलों का किया वितरण

WhatsApp Image 2025-07-22 at 7.57.37 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। भगवा हिन्दू सेना बरेली के तत्वावधान में सावन के पावन द्वितीय सोमवार को एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कावड़ यात्रियों के लिए शीतल जल सेवा, शर्बत वितरण एवं फल वितरण किया गया। साथ ही कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार,अर्बन को ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और डॉ विनोद पगरानी ,भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना की और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन में मुख्य सेवा दार आयुष अग्रवाल,कशिश सक्सेना, अंकित सक्सेना, लक्ष्य अग्रवाल की विशेष भूमिका रही, जिनके संयोजन और सेवा भावना से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता ने कहा “कावड़ सेवा ना केवल एक धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि यह सामाजिक समर्पण और एकता का भी प्रतीक है।”बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया और इस सेवा कार्य को भव्य और प्रेरणादायक बनाया।
भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल सेवा का प्रतीक था, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का संदेश भी था। इस मौके पर अनिल अग्रवाल ,कुमार गौरव शर्मा , पंकज अग्रवाल ,राघव खंडेलवाल,राजीव गुप्ता , कुशाग्र गुप्ता, पारस अग्रवाल, संजय सिंह, हार्दिक राज, विप्लव विनोद, आयुष सक्सेना, जसमीत सिंह,शिखर अग्रवाल, दिव्यांश निगम, अश्वनी जायसवाल,महेश अग्रवाल अनुज गुप्ता आदि मोजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights