बरेली। कांग्रेस प्रवक्ता पण्डित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल कांग्रेस पार्टी के जोनल कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व सीएलपी नेता प्रदीप माथुर बरेली आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेश सचिव एवं जिले के कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक के कांग्रेस पदाधिकारियों का सत्यापन किया जाएगा। प्रवक्ता पण्डित राज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व की मंशा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मज़बूत किया जाए। इसी क्रम में प्रदेश भर में पदाधिकारियों के सत्यापन एवं संगठन की सक्रियता की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन को सक्रिय, अनुशासित और कार्यक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।