थाना मीरगंज पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल

WhatsApp Image 2025-07-20 at 6.53.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र में लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीरगंज निवासी अब्दुल अतीक पुत्र अब्दुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार अज्ञात बदमाशों ने नाजायज हथियारों से मारपीट कर ₹25,000 लूट लिए थे। इस मामले में थाना मीरगंज में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के अनावरण हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। रात्रि को पुलिस टीम को सूचना मिली कि नल नगरिया तिराहे के पास एक ईको कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अपराध की फिराक में बैठे हैं। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को देखकर कार में बैठे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सत्यपाल उर्फ पप्पू सैनी (25 वर्ष), पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम मदनापुर, थाना शीशगढ़ को पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके से दूसरा अभियुक्त विजेंद्र उर्फ वीरेंद्र, पुत्र होरीलाल, निवासी ग्राम मदनापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त सत्यपाल के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और लूट के ₹3,650 बरामद किए गए। वहीं, अभियुक्त विजेंद्र के पास से ₹4,700 नगद, एक लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त ईको कार बरामद की गई। पुलिस दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights