बरेली। प्रमुख सामाजिक संस्थाओं कर्तव्य फाउंडेशन, बरेली एलीट राउंड टेबल 364, और बरेली एलीट लेडीज़ सर्कल 192 के संयुक्त तत्वावधान में काशीधाम वृद्ध आश्रम में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आश्रम में निवास कर रहे बुज़ुर्गों की सहायता करना और उनके जीवन को अधिक सहज, सम्मानजनक एवं आत्मसम्मान से भरपूर बनाना था। इस अवसर पर खाद्य सामग्री, फर्नीचर और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने वृद्धजनों से संवाद कर उनकी दैनिक ज़रूरतों और समस्याओं को जाना, और भविष्य में उनकी सहायता हेतु ठोस योजनाएं बनाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया। इस सेवा कार्य में अर्पित खंडेलवाल, पूजा खंडेलवाल, आकांक्षा सेठी, गौरव तनेजा, आस्था तनेजा, गरिमा सेठी, प्रियांका अग्रवाल, आकृति अग्रवाल, सिमरन अग्रवाल,कन्नू प्रिया अरोराऔर प्रियांका गांधी की उपस्थिति रही इन सभी की सक्रिय भागीदारी और सेवा भावना ने इस आयोजन को एक सफल, सराहनीय और प्रेरणादायक सामाजिक पहल बना दिया |