उझानी नगर में हेलीकाप्टर से विदा हुई दुल्हन

e5b62e76-5b82-45c0-a83b-4ab2ef275a4a
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी की विदाई हेलीकाप्टर से हुई तो स्वजन के साथ आस पड़ोस के लोग भी भावुक हो उठे। बिटिया ससुराल में प्रधान बनकर गई है। सात फेरे होने से पहले वह अपनी ससुराल में प्रधान निर्वाचित हो चुकी है। प्रधानिन की यह विदाई चर्चा का विषय बनी रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

नगर के मुहल्ला बहादुरगंज निवासी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष वेदराम लोधी ने अपनी बेटी सुनीता वर्मा की शादी जनपद बरेली में आवला रामनगर के गांव आलमपुर कोट निवासी रामनगर ब्लाक प्रमुख श्रीपाल लोधी के पुत्र ओमेंद्र सिह के साथ तीन जुलाई को की। नगर के वेंकट हाल में वर-वधू ने सात फेरे की रस्म अदा की।घरातियों से लेकर बरातियों को हवादार पंडाल में लजीज व्यंजन को परोसा गया। रविवार को विदाई के समय जब वेदराम लोधी ने अपनी बिटिया को हेलीकाप्टर में बिठाया तो खुशी से उनकी आंखें छलक उठीं। हेलीकाप्टर से हो रही दुल्हन की विदाई देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लगी रही। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा, विधायक आरके शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल लोधी, जिला पंचायत सदस्य मोर सिंह लोधी, पूर्व प्रधान अहबरन सिंह लोधी, पूर्व नगराध्यक्ष राहुल शंखधार, राजीव गोयल, महामंत्री अमित शर्मा उर्फ रेसू, चंद्रपाल लोधी, कृपाराम शर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, राजवती लोधी, जोगेंद्र लोधी, मेघनाथ, राजवीर लोधी, जितेंद्र हेमंत, केशव आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights