बरेली। जनपद बरेली के ग्राम अब्दुल्लापुर माफी के युवा समाजसेवी अशरफ अली को समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कायों रक्तदान, महिला सशक्तिारण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान व साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता और सडक सुरक्षा आदि के लिए दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित कार्यक्रम आओ दुनिया सुंदर बनाएं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के चार राज्यों और उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के समाजसेवियों को मुख्य अतिथि कौशल किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं माननीय पूर्व न्यायाधीश रविंद्र सिंह और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक शदद्दन यादव द्वारा उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।