बदायूं। आडिटोरियम डायट परिसर में भारत स्वाभिमान की बैठक आयोजित की गई| किसान पंचायत समिति, पतंजलि महिला , युवा भारत ने प्रतिभाग किया| जिसमें प्रवास के लिए बदायूं आये राज्य प्रभारी अनिल सिक्का और कुलदीप सिंह ऐरन ने योग के साथियों से वार्तालाप किया | उन्होंने पूरे वर्ष भर में आयोजित किये गये भारत स्वाभिमान कार्यक्रम की समीक्षा की और राज्य से आये दिशा निर्देश के बारे में पूर्ण जानकारी दी | बाबा रामदेव द्वारा पूरे भारत में चलाया जा रहा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के क्रिया कलापों की जानकारी ली | वर्ष भर होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी | राज्य प्रभारी कुलदीप सिंह ऐरन ने बताया कि सभी साथियों को बहुत जल्द आई कार्ड उपलब्ध करायें जायेंगे| स्वामी जी के द्वारा प्रत्येक जनपद के कार्यकर्ताओं को योग ग्राम में बुलाया जायेगा |जो कार्यकर्ता संगठन के लाइफ मेम्बर बनेंगे उनके लिए अब योग ग्राम में चिकित्सा के लिए विशेष छूट पर इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी| बैठक मेंउपदेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, षटबदन शंखधर ,सुरेंद्र पाल सिंह, ओमेंद्र सिंह ,बृजेश यादव ,डॉक्टर जुगल किशोर ,भीम सिंह सागर, आवेश पाल सिंह ,योगेंद्र पाल सिंह मदन लाल पाल ,सुरेश पाल सिंह, भगवान स्वरूप गुप्ता, मुकेश सारस्वत, पुष्पेंद्र कुमार, रजनी मिश्रा गिरधारी सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे|