बदायूं। संस्कार भारती के बैनर तले भारत स्काउट गाइड भवन में नटराजन पूजन का आयोजन किया गया| जिसमें नृत्य,गीत,रंगोली का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक खुराना ने की | कार्यक्रम में कल के क्षेत्र में डा. योगेन्द्र पाल मौर्य एवम् संगीत के क्षेत्र में सुशील दुबे को सम्मानित किया गया। प्रांतीय कला संयोजक डॉ. मदन मोहन लाल ने कहा कि संस्कार भारती, एक सांस्कृतिक संगठन है, जो भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। नटराज, भगवान शिव का एक रूप है, जो नृत्य के देवता माने जाते हैं। इसलिए, नटराज पूजन कला के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उत्सव बन गया है। प्रांतीय सदस्य डॉ. गीतम सिंह ने कहा कि संस्कार भारती द्वारा नटराजन पूजन, कला के क्षेत्र में गुरु-शिष्य परंपरा और भगवान नटराज के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक उत्सव है। यह उत्सव, विशेष रूप से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर, कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गुरुओं को सम्मानित करने के लिए भी मनाया जाता है। कार्यक्रम में नृत्य कु. आराध्य, तबला में कार्तिक शर्मा, भजन में नरेश कुमार शर्मा,गायन में शिवांगी पाण्डेय ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन कवि षट्वदन शंखधार व पवन शंखधार ने किया। संस्कार भारती द्वारा कल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक सक्सेना,डा अरविंद धवल, पवन शंखधार,विनोद सक्सेना बिन्नी, आर के वर्मा,डा. शुभ्रा,डा .प्रतिभा मिश्रा,सीमा शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना,सत्यानारण शर्मा,रीता शर्मा,अशोक साहू, मधुरिमा रस्तोगी, सरला चक्रवर्ती, प्रमोद कुमार शर्मा, अशोक कुमार साहू, , रीना सिंह, मुनेन्द्र सक्सेना, ऊषा कुशवाह, मधुरिमा रस्तोगी,पीके वर्मा, सुभाष मैथिल, रीता शर्मा , नीतू गर्ग , सीमा पाण्डेय, उपस्थिति रहे ।