फरीदाबाद। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. कृष्णा कुमारी को आज मैजिक बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा “सेवा रत्न अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह फरीदाबाद, हरियाणा में आयोजित किया गया जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया था। डॉ. कृष्णा कुमारी ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निःस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उनकी संस्था, होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन, विशेष रूप से बेटियों, महिलाओं और जरूरतमंदों के उत्थान हेतु समर्पित है। यह सम्मान न केवल डॉ. कृष्णा कुमारी की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि समाज सेवा के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस उपलब्ध ि पर संस्था के सदस्यों, शुभचिंतकों एवं समाजसेवी समुदाय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।