संगठन सृजन अभियान के तहत मंडलों का गठन

WhatsApp Image 2025-07-12 at 6.40.16 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गाइडलाइन के अनुसार महानगर के 80 वार्डों को मिलाकर 8 मंडलों का गठन किया गया । उक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने बताया कि बरेली महानगर में 80 वार्ड है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 10 वार्डो का एक मंडल बना दिया है। इस प्रकार महानगर में 8 मंडल बनाए गए हैं और उनका उनका नामकरण भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया की पहले मंडल का नाम मढीनाथ मंडल रखा है तथा दूसरे मंडल का नाम आला हजरत मंडल रखा है।इस प्रकार तीसरे मंडल का नाम गुरु नानक देव मंडल, चौथे मंडल का नाम अलखनाथ मंडल, पांचवें मंडल का नाम गांधी मंडल, छठे मंडल का नाम कबीर मंडल, सातवें मंडल का नाम बनखंडी नाथ मंडल और आठवें मंडल का नाम शाहदाना वली मंडल रखा गया है । दद्दा ने बताया के प्रत्येक मंडल में 10-10 वार्डो को रखा गया है, जिसमें आसपास के वार्डों को ही मंडल में शामिल करने का प्रयास किया गया है, ताकि संगठन सृजन अभियान का कार्य सुगमता पूर्वक किया जा सके । उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड अध्यक्षों के साथ-साथ प्रत्येक मंडल का एक मंडल अध्यक्ष भी बनाया जाएगा। इसके लिए वार्डों में भ्रमण और बैठकों का अभियान जारी है ।इसी तारतंभ में आज अलखनाथ मंडल के वार्ड जौहरपुर एवं स्वाले नगर नवादिया में भ्रमण किया गया और रामपुर रोड स्थित गैलेक्सी पैलेस में एक बैठक भी की, जिसमें वार्ड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर गहन चर्चा की गई और महानगर के संगठन को मजबूती प्रदान करने करने हेतु नवनियुक्त पदाधिकारी से संगठन सृजन अभियान में जुट जाने की अपील की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, उपाध्यक्ष रमेश चंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार, महासचिव डॉ. सरताज हुसैन, महासचिव आरबी सिंह प्रजापति, सचिव नजमी जोया खान, सचिव सैयद सफदर अली, कोषाध्यक्ष तीरथ मधुकर, अतीक अहमद, डॉ. इमरान रजा, आरिफ अली, मनोज घोष, आसिफ बेग, शाहिद खान एवं मोबीन अहमद एडवोकेट आदि उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights