रोटरी मंडल 3110 द्वारा ‘तरु उदय’ वृहत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

बरेली। रोटरी मंडल 3110 के तत्वावधान में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘तरु उदय’ का भव्य शुभारंभ शनिवार को इज्जतनगर रेलवे कॉलोनी परिसर में हुआ। इस अभियान का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने मौलश्री के पौधे का रोपण कर किया। मंडल 3110 के मंडलाध्यक्ष रो. सीए राजेन विद्यार्थी की प्रेरणा से शुरू हुए इस अभियान में बरेली नगर के सभी रोटरी क्लबों की सक्रिय भागीदारी रही। रोटरी गवर्नर राजेन विद्यार्थी ने चंदन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रो. किशोर कटरू ने कदंब और रो. पी पी सिंह ने शीशम का पौधा रोपित किया। रोटरी क्लब ऑफ बरेली के अध्यक्ष ई.डी.एस. डॉ. मनीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों मोहन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, डी.पी. सिंह, नरेश मलिक, भावेश अग्रवाल, जितेंद्र मौर्य, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र लाला, सचिन गुप्ता, उमेश गुप्ता, हरिओम गुप्ता आदि ने गुलमोहर के वृक्ष लगाए। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ के अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव संजय गर्ग, सह मंडल अध्यक्ष नीरज अग्रवाल और डॉ. विनोद पगड़ानी ने बॉटल ब्रश के वृक्ष रोपित किए। रोटरी क्लब ऑफ इज्जतनगर की अध्यक्ष अनिता सिंह और वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.सी. शुक्ल ने लाल और सफेद चंदन के छह पौधे लाकर रोपित किए। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की ओर से अध्यक्ष शिल्पी शर्मा, शालिनी विद्यार्थी, अंजू गुप्ता और राधा सिंह ने पौधारोपण किया। इस अभियान में रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, मेट्रो, चैम्बर, सनराइज, रोहिलखंड, ग्लोरी, न्यू बरेली सहित सभी क्लबों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रमुख रूप से जे.आर. गुप्ता, सुरेश भाटिया, प्रेमशंकर, दीपक गोयल, रवि प्रकाश गुप्ता, अनिल मेहरोत्रा, रजत मेहरोत्रा, सलिल बंसल, मोहित मेहरोत्रा, संदीप जैन, नितिन शर्मा, संजय रिक्रीवाल, साहिल गुप्ता, अशोक अवस्थी, शैलेंद्र सक्सेना, डॉ. ऋतु भूटानी, विकास बंसल, पवन गर्ग आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक पी.पी. सिंह, वन रेंजर वैभव चौधरी, डिप्टी रेंजर गुलशन अमरेश, समाजसेवी अनिल कुमार एडवोकेट, व्यापार मंडल के राजेंद्र गुप्ता, मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडलाध्यक्ष रो. सीए राजेन विद्यार्थी द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।