बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव हलवा बढ़रई निवासी 40 वर्षीय डालचंद पुत्र रामस्वरूप हिमाचल जा रहा है बरेली जंक्शन पर चलती ट्रेन पर चढ़ते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण उसका हाथ फिसल गया और वह गिर गया युवक घायल हो गया घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल डालचंद ने बताया 4 महीने से हिमाचल में काम करता है कुछ दिन पहले घर पर आया हुआ था वापस घर से हिमाचल जा रहा था बरेली जंक्शन पर ट्रेन चल दी चलती ट्रेन में चढ़ने का पूरा प्रयास किया भीड़ ज्यादा होने के कारण हो उसके हाथ गेट पर लगे डंडों से फिसल गए और चलती ट्रेन से नीचे गिर गया जिससे डालचंद घायल हो गया घायल को 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।