बरेली। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इसी क्रम में आज 125 केंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने अपनी कैंट विधानसभा के कालीबाड़ी मंडल में स्थित सदर कैंट के प्राचीन ब्रह्म देव मंदिर पर गुरुजनों का पूजन कर और उनको सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप महानगर मंत्री सोनू कालरा अमरीश कठेरिया क्षेत्रीय पार्षद वैभव जायसवाल हरि शंकर राजपूत मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी अतुल अग्रवाल प्रदीप गुप्ता सोनू कश्यप अनिल छोटे लालमन गोरी घनश्याम गोस्वामीअनिल शर्मा आदि लोगों उपस्थित रहे।