नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पैर में गोली मार कर गिरफ्तार किया

WhatsApp Image 2025-07-11 at 5.28.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नोएडा।पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश पर दिल्ली एनसीआर में करीब 18 मुकदमे दर्ज है। पुलिस इसके साथी की तलाश कर रही है। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सेक्टर-54 एलिवेटेड रोड के नीचे बैरियर लगाकर चैकिंग कर रही थी। एनटीपीसी की तरफ से एक स्कूटी सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने पर उसको रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर सेक्टर-54 के जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। बदमाश की स्कूटी असंतुलित होने के कारण वह टकराकर गिर गई। बदमाश ने अपने को घिरता देखकर तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने जवाबी एक्शन लेते हुए फायर किया। बदमाश के पैर में गोली लगी। वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। घायल बदमाश की पहचान रवि निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली हुई।उसकी उम्र करीब 29 साल है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा बिना नंबर प्लेट लगी चोरी की एक स्कूटी व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि रवि शातिर किस्म का अपराधी है। ये सेक्टर, सोसाइटी व सार्वजनिक स्थानों पर खड़े दो पहिया वाहनो को रेकी कर चोरी कर लेता है और राह चलते व्यक्तियों से उनका मोबाइल फोन छीन लेता है। बरामद स्कूटी व मोबाइल फोन के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि मैंने अपने साथी के साथ मिलकर यह स्कूटी करीब 15 दिन पहले सेक्टर-34 नोएडा से चोरी की थी। मोबाइल फोन राह चलते व्यक्ति से छीना था। बदमाश की जानकारी अन्य जनपद और राज्यों को भेजी गई है नोएडा से क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights