महाअभियान के अन्तर्गत किया गया वृक्षारोपण

IMG_7120
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली आर रमेश कुमार ने रविवार जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, संयुक्त विकास आयुक्त बरेली मण्डल बरेली वीरेन्द्र कुमार, डीएफओ अशोक कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकासखण्ड सालारपुर के अन्तर्गत ग्राम सिलहरी पहुंचकर वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पेड़ लगाएं हैं। मण्डलायुक्त की धर्मपत्नी विजय चित्रा के0 ने भी यहां वृक्षारोपण लगाकर अभियान में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने हेल्थ एंड वैलनेस केन्द्र, प्रसव केन्द्र एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात पंचायत भवन में पुस्कालय का फीता काटकर लोकार्पण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में लगभग 45 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके क्रम में इस महा अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त नगर पालिका नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 35 लाख पौधारोपण किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं सीडीओ के नेतृत्व में इस काम को अंजाम दिया जा रहा है, इसके लिए मैं बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मानसून आने वाला है उसमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष अवश्य लगाएं। कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में जिस प्रकार कहर ढाया है उससे हर किसी की जिंदगी में बहुत बदलाव आए हैं, डेढ़ साल से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, जिससे शिक्षा प्रभावित हुई है, रहन सहन कुल मिलाकर चैपट हो गया है।

अपने आसपास के स्थानों को साफ सुथरा रखें, स्वयं भी स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वस्थ रखें। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है इससे बचाव के लिए एहतियातन कदम उठाए जाएं, साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाए, मच्छरों को पनपने से रोके, कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। मंडलायुक्त ने यहां के स्कूल, स्वास्थ्य उप केंद्र, पंचायत भवन एवं पुस्तकालय देखकर प्रशंसा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि गांव में सामुदायिक पुस्तकालय शुरू किया गया है, यहां पर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जीवन में बहुत ही ज्यादा सुधार आएगा। पंचायत भवन में सचिव और लेखपाल बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्या को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित किए गए उत्पादों को देखकर उनके कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार से स्वयं सहायता समूह अच्छे कार्य कर रहे हैं, इससे वह आत्मनिर्भर होंगे और आगे चलकर कामयाब भी होंगे। युवा ज्यादा से ज्यादा आगे आकर अपने आस-पास जागरूकता फैलाएं जिससे गांव का विकास होगा।
डीएम ने कहा कि कोरोना काल में सभी ने देखा कि स्वच्छता कितनी जरूरी है। स्वच्छता का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाएं। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं जिससे पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर बनेगा और हमारे शरीर को शुद्ध व ताजा हवा मिलेगी। इसलिए वृक्षारोपण अभियान को मात्र एक दिन तक ही सीमित न रखें बल्कि समय-समय पर पौधारोपण करते रहें। अपने घर या उसके आसपास एक एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें तो बहुत बड़ी कामयाबी मिलेगी। वह पौधा जिंदा भी रहेगा और आगे चलकर आपको ही हरियाली देगा।

मजबूरन यदि एक पेड़ काटा भी जाता है तो संकल्प लीजिए कि उसके बदले में 10 पेड़ लगाएं। सरकारी संपत्ति पर देखभाल, रखरखाव करना सभी ग्रामीणों की जिम्मेदारी है। गांव में पुस्तकालय खोला गया है, यहां इच्छुक विद्यार्थी आकर किताबों से शिक्षा ग्रहण करें, शिक्षा मनुष्य का भविष्य उज्जवल कर उसे बहुत आगे तक ले जाती हैं। डीएम ने अपील की है कि इस पुस्तकालय का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। घर में बेकार पड़ी किताबों को रद्दी में न दें बल्कि उन्हें पुस्तकालय में दान में देकर किसी की भविष्य निर्माण में उसकी सहायता करें। शिक्षा दान सबसे बड़ा दान है। ग्राम प्रधान पुस्तकालय में सभी कक्षाओं एवं कंपटीशन आदि की किताबें रखवाएं, जिससे गांव के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षित हों। सरकार द्वारा निकलने वाली नौकरियों की सूची भी रखी जाए। शिक्षा के प्रति एक अच्छा वातावरण तैयार किया जाए, जिससे लोग तरक्की करें। गांव में अन्य सुविधाएं बेहतर हैं बहुत कम गांवों में इतनी अच्छी व्यवस्था देखने को मिलती है। इसकी देखभाल व रखरखाव अच्छा रहे। कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है, अभी भी इसके प्रति बेहद संवेदनशील रहने की जरूरत है। देखने में आ रहा है कि कुछ लोगों ने मास्क लगाना छोड़ दिया है इस लापरवाही से बीमारी कभी भी अपनी चपेट में ले सकती है। इसलिए जरूरी है कि जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क अवश्य लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथों को बार-बार धोते रहें, भीड़ भाड़ में जाने से बचें, अनावश्यक घर से बाहर न निकले। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोरोनावायरस जैसी घातक महामारी से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वायरस से बचने के लिए टीकाकरण ही सबसे बड़ा उपाय हैं।


सीडीओ ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रयास किया जा रहा है कि हर गांव में पुस्तकालय खोला जाए। कोरोना वायरस की वजह से शिक्षा बहुत प्रभावित हुई है। गांव में अधिकांश लोगों के पास मोबाइल एवं इंटरनेट जैसे संसाधन नहीं है, इसलिए पुस्तकालय हो जाने से शिक्षा ग्रहण करने में बहुत ही सहायता मिलेगी। जो लोग अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें पढ़ने के लिए यहां किताबों की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, डीसी मनरेगा राम सागर यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ0 शरनजीत कौर, जिला गन्ना अधिकारी राम किशन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights