नरमू ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन के भारत बंद का किया समर्थन
बरेली। श्रम कानून में संशोधन निजीकरण निगमीकरण तथा रिक्त पदों पर योग्य कर्मचारियों की नियुक्ति न करके ठेके प्रथा को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर देश के 10 बड़े केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया गया केंद्रीय ट्रेड यूनियन के इस संघर्ष को भारतीय रेल की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने समर्थन करते हुए पूरे भारतीय रेलवे में विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया, पूर्वोत्तर रेलवे मे नरमू यूनियन द्वारा रेल कारखाना गेट इज्जतनगर में केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी एवं केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष वी एन सिंह के नेत्रत्व मे विरोध प्रदर्शन करते हुए श्रम कानूनों और मजदूर विरोधी नीतियों के बारे मे बताया, कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा की यदि रेल कारखाना को निजी हाँथो मे बेचा गया तो हम आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं l विरोध प्रदर्शन मे इज़्ज़तनगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र मालिक, कारखाना अध्यक्ष परवेज अहमद मंडल मंत्री रामकिशोर, अशोक अग्निहोत्री, राम सनेही, ओम प्रकाश, आबिद, धर्मपाल, अनुराग, अनिल कुमार शाखा मंत्री आराम सिंह इज्जत नगर डिवीजन के संयुक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह कारखाना के उपाध्यक्ष ओ पी सिंह , सचिन सक्सेना, अबीदुद्दीन,राजवीर मीना, जाफरा अखतर , सुषमा शर्मा, मुन्नी देवी, रुखसाना आशा रानी , साधना पांडे, रविंद्र चौहान, पवन कुमार मिश्रा, मोहम्मद कमर, के के यादव, अनिल नागरानी, ऋषि कुमार, बाबूलाल मीणा सुनील कुमार, संजीव, पंकज कुमार , घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र कुमार, हर्ष सक्सैना, देवकीनंदन जोशी, जबर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुशील चंद्र , भुवनेश, राकेश बिसारिया बृजमोहन महतो, विष्णु मंडल, वीरेंद्र कुमार, हरिशंकर, कफील अहमद, शकील अहमद राकेश मीणा, संतोष वर्मा , संतोष कुमार, आरके पांडे माहीप कश्यप हरीश भारती सतीश कुमार पंकज एसके सिन्हा इंद्र सक्सेना उमाशंकर मनोज जयपाल, लोकेश कुमार, राजधर शर्मा, संजय कुमार, राजपाल सिंह अनिल सेठ,अशोक कुमार, साजिद हुसैन आदि उपस्थित रहे।













































































