बरेली। “एक पेड़ माँ के नम” अभियान के अन्तर्गत बरेली छावनी स्थित रक्षा विभाग को दिये लक्ष्य के सापेक्ष छावनी क्षेत्र के विभिन यूनिटो तथा छावनी परिषद बरेली द्वारा 9000 पौधों को रोपित कर सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह वाई.एस.एम. अध्यक्ष छावनी परिषद, जे सी त्रिपाठी आईडीएएस , जॉइन्ट आईएफए, रवींद्र आई.डी.ई.एस , मुख्य अधिशासी अधिकारी बरेली छावनी परिषद, शिल्पा ग्वाल आई.डी.ई.एस , रक्षा संपदा अधिकारी, धनंजय विक्रम सिंह, डॉ वैभव जायसवाल (नामित सदस्य छावनी परिषद) द्वारा पेड़ लगा कर किया गया। छावनी परिषद द्वारा वृक्षारोपण का मुख्य कार्यक्रम सदर शमशान भूमि के निकट किया गया जिसमे छावनी परिषद के कर्मचारियों, कैन्ट व्यापार मण्डल के सदस्य, छावनी परिषद बरेली द्वारा संचालित विद्यालयो के शिक्षक, शिक्षिकाओ एवं छात्र / छात्राओ, सेना एवं रक्षा विभाग के कर्मचारियों तथा छावनी क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों द्वारा 3000 पौधे लगाये गये इसकी जानकारी पारस नाथ ने दी।