सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ खूब गरजे कामगार
बरेली। केंद्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर आज बरेली में संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों और श्रमिकों ने बैंकों ऑफ बड़ौदा के समक्ष एकत्र हो कर सरकार की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की जम कर नारेबाजी की गई,कार्यक्रम का आगाज सुबह 11.30 बजे हुआ प्रगतिशील सांस्कृतिक की टीम ने जोशीले तराने से सभी में उत्साह पैदा किया।
आज की विशाल प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता मुकेश सक्सेना ने की,कई संगठन रैली के रूप में हड़ताल के स्थल पर पहुंचे.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के पी के महेश्वरी ने सरकार की आर्थिक नीतियों को जन विरोधी बताया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बैंक के राष्ट्रीयकृत बैंकों से अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है जिससे निजीकरण का रास्ता साफ हो जाएगा हम इसका प्रबल विरोध कर रहे हैं ट्रेड यूनियंस फेडरेशन की उप महामंत्री और बीमा कर्मी संघ की महामंत्री गीता शांत ने अपनी तीखी शैली में बोलते हुए सरकार को पूंजीपतियों की कठपुतली बताया उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा सार्वजनिक उपक्रमों और प्राकृतिक संपदा को औने पौने दामों में पूंजीपतियों को बेच देने की है। ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के उपाध्यक्ष ध्यान चन्द्र मौर्य ने बड़े प्रभावशाली अंदाज में कहा कि यह सरकार संविधान में श्रमिकों मजदूरों और कर्मचारियों को मिले अधिकारों को छीन कर नई चार लेबर संहिताओं को लागू कर रही है जो ट्रेड यूनियंस को सम्पत करने की साजिश है इसके खिलाफ एक मजबूत संघर्ष की जरूरत है। यू पी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के रंजन मोहले ने देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के लिए सरकार की आर्थिक नीतियों को दोषी बताया. राज्यकर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आशीष गंगवार ने विभागों में बढ़ रही ठेका संविदा प्रथा को समाप्त कर सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने की मांग की.उन्होंने काम के घंटों को बढ़ाने को जन विरोधी बताया।
नगर निगम के संगठन के राजेंद्र सिंह ने बताया कि विभागों में लगातार कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है जिससे शोषण और उत्पीड़न बढ़ रहा है। हड़ताल के कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजीव मेहरोत्रा और उप महामंत्री ललित चौधरी ने मिल कर किया। हड़ताल की सभा को प्रवीण राठौर, बी डी सिंह, मनोज वैश्य आर बी खन्ना, मोहम्मद फैसल,सलीम अहमद,आमिर खान,के पी सिंह,पवन कुमार,विमल कुमार वशिष्ठ, सर्वेश मौर्य,हरि शंकर, अफाक अहमद,कैलाश ,दिशा आदि ने भी संबोधित किया भारी बारिश के बीच हड़ताल कर्मचारी डटे रहे और हड़ताल जारी रही। बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के आज के हड़ताल के कार्यक्रम को रेलवे मेंस कांग्रेस के रजनीश तिवारी , स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के नवीन्द्र कुमार,उत्तर प्रदेश शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के हरि शंकर अटेवा के जिला अध्यक्ष डा मुनीश गंगवार एन सी सी के डॉ अंचल अहरी शिक्षक गणों किसान मोर्चा के हिमांशु बरेली कॉलेज कल्याण समिति के जितेंद्र मिश्रा ऑटो टेम्पो रिक्शा चालक वाइफेयर एसोसिएशन मार्केट वर्कर्स एसोसिएशन आदि का नैतिक समर्थन रहा।













































































