राष्ट्र व्यापी हड़ताल का एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस ने किया समर्थन, विशाल रोष रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-07-09 at 7.43.13 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

‎बरेली। ‎केंद्र सरकार की विवादास्पद चार श्रम संहिताओं सहित अन्य अनेक कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में कई कर्मचारी फेडरेशनों के द्वारा संयुक्त रूप से आहूत की गई 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को पूर्वोत्तर रेलवे की निर्वाचित एवं मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस (NERMC) द्वारा पुरज़ोर समर्थन देते हुए रोष प्रदर्शन किया गया। यह हड़ताल पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सरकार द्वारा थोपी गई चार श्रम संहिताओं, ठेका प्रथा के बढ़ते चलन और भारतीय रेलवे सहित अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के विरोध में की गई। एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस द्वारा यांत्रिक कारखाना इज्ज़तनगर से लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक एक विशाल रोष रैली निकाली गई, जिसमें हजारों कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारत सरकार की कॉरपोरेट हितैषी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ‎एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के इज्ज़तनगर मंडल के मंडल मन्त्री रजनीश तिवारी ने कहा कि सरकार इन नए श्रम कानूनों को लागू करके कर्मचारियों को उनके अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने से रोकने की साज़िश रच रही है, और यूनियन इस साज़िश को कभी कामयाब नहीं होने देगी, उन्होंने ठेका प्रथा और निजीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये नीतियां संपूर्ण भारतीय रेलवे को दीमक की तरह खोखला कर रही हैं, जिसके विरोध में आंदोलन को और भी तेज़ किया जाएगा ,मण्डल मन्त्री ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को कर्मचारियों के लिए जीवन मरण का मुद्दा बताया, जिसके लिए यूनियन संघर्ष करती आ रही है और इसे लागू करवा कर रहेगी, क्योंकि यह मुद्दा कर्मचारियों के हितों से सीधा जुड़ा है। ‎एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के कारखाना मंडल अध्यक्ष अनवारुल हसन ने सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू करने की साजिश को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देंगे। एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस कर्मचारियों के हित में हमेशा खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी। ‎फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के इज्जतनगर मंडल संयोजक जयेंद्र शेखर गुप्ता ने कर्मचारियों को उनकी एकता की शक्ति से अवगत कराते हुए आव्हान किया कि आप सभी को हर हाल में एकजुट रहना है, जिस प्रकार आपकी एकजुटता ने सरकार को NPS से UPS लाने और फिर उसके बाद इस थोथी योजना को कर्मचारियों के द्वारा एकजुट होकर नकार देने पर उसके चयन की अवधि में पुनः विस्तार हेतु विवश किया है…. यकीन रखें यही एकजुटता सरकार को विवश होकर हू-ब-हू पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मजबूर कर देगी। बस आप लोगों UPS नामक झांसे में आने की जरूरत नहीं है जैसा कि अभी तक आप लोग समझदारी का परिचय देकर इसकी उपेक्षा करते रहे हैं… इसे यथावत जारी रखें।
‎रैली के समापन की घोषणा करते हुए एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के मंडल संरक्षक श्री संतोष यादव ने सभी कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त किया और उनके हितों के लिए सदैव आगे बढ़ कर संघर्ष करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। ‎इस अवसर पर इज्जतनगर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, कारखाना मंडल संरक्षक संतोष यादव, कारखाना मंडल अध्यक्ष अनवारूल हसन, कारखाना उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जयेंद्र शेखर गुप्ता, दीपक बाजपेई, शमीम अहमद, राजेश दीक्षित, दिनेश उपाध्याय, दिनेश यादव, विनय गुप्ता, मनोज यादव, अब्दुल इकरार, मोहित भदौरिया, विलियम रिचर्ड, अफ़रोज़, अनिल शर्मा, प्रमोद यादव, आलोक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, वीरेंद्र कटियार आदि के साथ ही संपूर्ण इज्ज़तनगर मंडल से आए कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights