मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मानसून की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मगर उमस ने फिर ली करवट

July 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार रात और सोमवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। लंबे इंतजार के बाद जब बारिश की बूंदें जमीन से टकराईं, तो मौसम ठंडा जरूर हुआ, मगर उमस की चुपके से वापसी भी देखने को मिली। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, कभी-कभी हल्की धूप भी निकली, जिससे वातावरण में उमस महसूस की गई। मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने जानकारी दी कि अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। उनका कहना है कि यह बारिश किसानों के लिए भी वरदान साबित हो सकती है, क्योंकि इससे धान की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिलेगी। बारिश से वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 50 से नीचे आ गया है और शहर की हवा पहले से ज्यादा साफ महसूस की जा रही है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी यही हालात हैं। हालांकि बारिश के चलते कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है, लेकिन समग्र रूप से मौसम का यह बदलाव राहत भरा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights