मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛈️ 26.2 °C गरज के साथ बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं सहित कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट, लखीमपुर खीरी–बाराबंकी में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 43 जिलों के लिए चेतावनी जारी

July 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से मंगलवार और बुधवार के दौरान दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड इलाकों के लिए  अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक लखीमपुर खीरी में 212 मिलीमीटर तो वहीं बाराबंकी में 165 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।  बुधवार के लिए  बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, हमीरपुर, महोबा, झांसी समेत मध्य व दक्षिणी यूपी और विंध्य क्षेत्र में  भी भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही 43 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।  मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दोपहर बाद वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर में अच्छी बारिश हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जून के बाद अब जुलाई में भी होगी अच्छी बारिश

प्रदेश के मौसम विभाग ने जानकारी दी की यूपी में जून महीने में सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पूर्वानुमान है कि जुलाई में भी सामान्य से ज्यादा बरसात होगी।

 यहां है भारी वर्षा होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आगरा, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में।

गरज चमक और वज्रपात होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व  आसपास के इलाकों में।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights