2022 में प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगीःशाक्य

01BDN-53

बिल्सी। आज विधानसभा बिल्सी के पूर्व प्रत्याशी एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह शाक्य के आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी दीघायु ईश्वर से मंगल कामना की। शाक्य ने कहा कि आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में
अगली सरकार बनेगी। जिसके लिए जनता ने अपना पूरी तरह से मूड बना लिया। क्योंकि प्रदेश की जनता मंहगाई की समस्या से बुरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। साथ ही किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर किशोरीलाल शाक्य, सुभाष यादव, बीपी यादव, अनूप यादव, जयप्रकाश शाक्य, वेदपाल शाक्य, जसवीर शाक्य, रामनिवास शाक्य, वीकेश शाक्य, गजेंद्र
शाक्य, प्रियेन्द्र शाक्य, संदीप शाक्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।