नगर निगम बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षदों ने जनता की आवाज बनते हुए हाउस टैक्स वृद्धि के निर्णय को किया खारिज

WhatsApp Image 2025-06-30 at 6.04.32 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद की बोर्ड बैठक में प्रस्तावित हाउस टैक्स वृद्धि का भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा लंबे समय से विरोध किया जा रहा था। जनता की पीड़ा को समझते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में पार्टी के सभी पार्षदों को एकजुट किया गया। संगठनात्मक समन्वय, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनहित को सर्वोपरि रखने के संकल्प के साथ भाजपा पार्षदों ने सदन में बढ़े हुए हाउस टैक्स प्रस्ताव को पूरी मजबूती से खारिज कर दिया।नगर निगम बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षदों ने जनता की आवाज बनते हुए एकजुटता की ऐतिहासिक मिसाल पेश की। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा समय रहते सभी पार्षदों को पार्टी निर्देश (व्हिप) जारी कर स्पष्ट कर दिया गया था कि जनविरोधी टैक्स वृद्धि के विरोध में संगठन एकमत है। परिणामस्वरूप, सदन में प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया – जो भाजपा संगठन की नीति, जनसेवा के संकल्प और लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया। बैठक के उपरांत भाजपा के सभी पार्षदों ने नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का आभार जताया और इस विजय पर उन्हें बधाई दी। पार्षदों के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी, जो जनसेवा के अपने उत्तरदायित्व के सफल निर्वहन का प्रमाण थी। इस अवसर पर मयंक गोयल ने अपने शायराना अंदाज में कहा – अब हवाएं ही करेंगी रोशनी का फैसला, जिस दिये में जान होगी वो दिया रह जाएगा।” मयंक गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा जनता की आवाज से बड़ा कोई कानून नहीं है। हमने संगठन की नीति के अनुसार स्पष्ट निर्णय लिया था कि जनता पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक बोझ नहीं डाला जाएगा। मैं अपने सभी भाजपा पार्षदों का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने एकजुट होकर यह ऐतिहासिक निर्णय लेने में भागीदारी निभाई। यह निर्णय सिर्फ टैक्स के निरस्तीकरण का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संगठन की संवेदनशीलता का प्रमाण है। भाजपा का प्रत्येक जनप्रतिनिधि जनता के साथ खड़ा है और आगे भी रहेगा। हम जनहित के लिए संघर्ष करते रहेंगे।” भाजपा कार्यालय पर बधाई देने पहुंचे प्रमुख पार्षदों में नीरज गोयल, हिमांशु शर्मा, कुसुम, मनोज गोयल, गौरव सोलंकी, राजकुमार भाटी, नरेश भाटी, पूनम सिंह, प्रतिमा शर्मा, संतोष राणा, अमित त्यागी, शशि खेमका, अजय त्यागी, राधेश्याम त्यागी, पवित्रा शर्मा, मदन राय, ओम प्रकाश ओड, प्रीति जैन, पवन गौतम, धीरज अग्रवाल, राजकुमार राजू, कन्हैयालाल, अनुज त्यागी सहित कई पार्षद उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी एवं महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने संगठन की एकजुटता को सराहते हुए मयंक गोयल को समस्त भाजपा महानगर परिवार की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनता के पक्ष में भाजपा की प्रतिबद्धता और पारदर्शी नेतृत्व की एक शानदार मिसाल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मोहित त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights