बिजलीघर रोड पर सड़क पर जलभराव से दुखी है लोग

30BDN-52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


दूषित पानी से हमेशा उठती रहती है दुर्गंध
बिल्सी। नगर पालिका परिषद में लंबे समय से स्थाई सफाई निरीक्षक न होने से नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर और नालियां कीचढ़ से बजबजाती रहती है। इनसे उठती दुर्गंध से लोगों का सांस लेनाभी दुश्वार हो गया है। जिससे नागरिकों में पालिका प्रशासन के प्रति रोष है। ज्ञात रहे कि पालिका में सफाई निरीक्षक का पदलंबे
समय से रिक्त चल रहा है। वर्तमान में यहां सफाई निरीक्षक का काम एक लिपिक पर है। जिसकी बजह से नगर की जनता को पालिका की ओर से सफाई सुविधा बेहतर तरीके से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नगर में गंदगी की समस्या से तो लोग काफी दुखी हो चुके है। बावजूद इसके पालिका प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। नगर के बदायूं चौराहे से पॉवर स्टेशन तक गंदगी
का इतना बुराहाल है कि यहां दोनों ओर बनी नालियां हमेशा गंदगी से बजबजाती रहती है। साथ ही गंदगी से ओवर फ्लो नालियों का दूषित पानी हमेशा सड़क पर बहता रहता है। जिसके कारण इधर से गुजरने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यहां से उठती दुर्गध ने तो इस रोड के लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। ठीक इसी तरह का हाल
नगर के मोहल्ला संख्या एक की टीचर्स कॉलोनी निवासी सुमित वार्ष्णेय के घर के निकट का है। उनके घर के निकट खाली पड़े एक ​प्लांट में गंदगी के ढेर लगे हुए है। जिसके कारण यहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंदगी के कारण यहां कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते है। जिसको लेकर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत
कराया गया है। मगर किसी ने इस कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होने डीएम से नगर में सफाई दुरुस्त कराएं जाने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights