गुरू तेग बहादुर साहिब एवं शहीद सिक्खों के 350 साला शहीदी पुरब पर आसाम धोबड़ी साहिब से आएगा नगर कीर्तन

WhatsApp Image 2025-06-28 at 8.24.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। गुरु तेगबहादर साहिब , भाई सती दास, भाई मती दास, भाई दियाला नवंबर 2025 मे आ रही 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी को समर्पित एक महान नगर कीर्तन जो आसाम गुरुद्वारा गुरु तेग़बहादर साहिब धूबड़ी साहिब से एक महान नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर साहिब के नेतृत्व में आनंदपुर साहिब पंजाब तक निकाली जाएगी। जो उत्तर प्रदेश के बनारस, प्रयागराज, कानपुर होती हुई उन्नाव ओर लखनऊ आएगी इसके बाद सीतापुर लखीमपुर खीरी पीलीभीत , खटीमा होते हुवे नानकमता साहिब ठहराव करेगा उपरांत बरेली रामपुर मुरादाबाद गढ़मुक्तेश्वर , बुलंदशहर अलीगढ़ हाथरस मथुरा होता हुआ आगरा जाएगा। समाप्ति तख्त केश गढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब में 21 नवंबर को होगी। 350 साला शहीदी पुरब 25 नवंबर को मनाया जायेगा। इसी को मद्देनजर रखते हुए सरदार अजायब सिंह अभ्यासी मेंबर धर्म प्रचार कमेटी एसजीपीसी अमृतसर साहिब ,ने गुरुद्वारा गुरू सिंघ सभा गुरू गोबिन्द सिंघ नगर माडल टाउन में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें समस्त गुरुद्वारों के मैंबर साहिबान एवं शहर की प्रमुख सिक्ख शख्सियतों के साथ नगर कीर्तन के स्वागत, रूट, ट्रैफिक एवं समस्त प्रबंध करने करवाने के लिए विचार किया गया। जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त मेंबरान ने आने वाले नगर कीर्तन के समस्त प्रबंध करने करवाने एवं पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया इस मौके पर सरदार सेंट्रल कमेटी के प्रधान परमजीत सिंघ ओबराय, मालिक सिंघ, एम पी सिंघ, हरनाम सिंघ, गुरदीप सिंघ , हरविंदर सिंघ बिंद्रा, परमजीत सिंघ, रामीन्दर सिंघ, प्रदमन सिंघ, कुलवंत सिंघ, गुरमीत सिंघ, गुरबचन सिंघ, तिरलोचन सिंघ, राजेंदर सिंघ, सुखविंदर सिंह एम ए प्रभारी सिख मिशन काशीपुर उत्तराखंड, बृजपाल सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ , संदीप सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर एसजीपीसी, सुरेन्द्र सिंह पट्टी एवं बरेली गुरुद्वारा कमेटी के समस्त मैंबर साहिबान गुरुद्वारा साहिबानों के प्रबंधक, प्रमुख समाज सेवी प्रमुख सिख शख्सियतें शामिल रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights