उझानी का गंदा पानी गांवों में आने से नहीं रोका तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आंदोलन को धार देंगे,आएंगे

WhatsApp Image 2025-06-28 at 5.00.25 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। नरूउ हाईवे के पास धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर 70 साल के 5 लोग पातीराम ,रामस्वरूप ,रामलाल मोतीराम, सीताराम आज क्रमिक अनशन पर बैठे आज क्रमिक अनशन 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक चला 4:00 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने बुजुर्गों की स्वास्थ्य की स्थिति देखते हुए संघर्ष समिति से अनुरोध कर एक घंटा पूर्व 4:00 बजे जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया। आज धरना स्थल करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी निवर्तमान उपाध्यक्ष और बदायूं जिले के कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अग्रवाल पहुंचे उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा की यह जो गंदे पानी के कारण आपका जनजीवन अस्त व्यस्त है और जिसकी लड़ाई आप लोग कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ रहे हो निश्चित रूप से कांग्रेस मजबूती के साथ आपके साथ खड़ी है और इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष जी को भी अवगत करा दिया गया है और अगर प्रशासन ने यह आपकी यह समस्या जल्द दूर ना की तो यहां पर इस आंदोलन को गति देने प्रदेश अध्यक्ष आएंगे और आप ग्राम वासियों की लड़ाई सभी कांग्रेस जन मिलकर आपकी लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। धरना स्थल उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हम बहुत आभारी हैं की संभवत है कि हमारे प्रदेश के नेता आज इस आंदोलन को गति देने को सहयोग देने को आए हैं और हमें उम्मीद है कि जब भी ग्राम वासियों पर कोई विपत्ति पड़ेगी तो कांग्रेस के इनके साथ खड़ी होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य ने निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा की यह लड़ाई कांग्रेस राजनीतिक रूप से नहीं लड़ रही है बल्कि कांग्रेस में एक भाव होता है की अगर किसी को दर्द और कष्ट है तो कांग्रेस उसके साथ बिना राजनीतिक लाभ के खड़ी होती है और आज आपके दुख और दर्द में पूरी कांग्रेस आपके साथ खड़ी है।
धरना स्थल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर ,रामरतन पटेल, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेश तोमर ,उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सुनीता सिंह, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव उपासना सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने संबोधित करते हुए कहा की यह बहुत दुख की बात है कि बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं क्रमिक अनशन में पर बैठे परंतु प्रशासन तक इनकी आवाज नहीं जा रही या प्रशासन सुन नहीं रहा है जबकि यह केवल अपना हक मांग रहे हैं कोई गैरकानूनी लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं प्रशासन को जल्द से जल्द इनकी समस्या का निवारण करना चाहिएं।
क्रमिक अनशन पर बैठे साथियों का धरने में साथ देने वालों में उमेंद्र सिंह योगेंद्र सिंह, कमल प्रताप, अनिल चौहान, गोविंद सिंह, अरविंद कुमार पातीराम, रामस्वरूप, रामलाल बलवीर ,लाल सिंह, सुखराम, मनिंदर पाल ,श्री राम चौहान, विनीत छोटेलाल, तेजेन्द्र पाल कश्यप, सौरभ सोलंकी ,ओमपाल, नेपाल, श्रीमती विनीता, श्रीमती सुशीला, श्रीमती चंदा देवी आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights