डीईओ ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-06-27 at 5.25.16 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय द्वारा जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। आंतरिक निरीक्षण के समय डी0ई0ओ0 ने गोदाम के दरवाजों की सीलों को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करवाकर खुलवाई गयीं।
डी0ई0ओ0 ने सी0सी0टी0वी0 कैमरों की क्रियाशीलता को परखा और सी0सी0टी0वी0 कैमरों की रिकार्डिंग को रेण्डम रूप में चैक किया। उन्होंने बताया की ई0वी0एम0 व वीवीपैट वेयर हाउस में भण्डारित ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट मशीने पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और इनकी सुरक्षा हेतु दोनों वेयर हाउस में 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहता है। वेयर हाउस के आंतरिक निरीक्षण दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि वेयर हाउस में संरक्षित की गयी ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था तथा रखरखाव की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखें। निरीक्षण के समय डा0 वैभव शर्मा ए0डी0एम0 (एफ0/आर0), विनोद कुमार सिंह बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी, भा0ज0पा0 के प्रतिनिधि आशीष शाक्य, समाजवादी पार्टी से अशोक यादव, ब0स0पा0 से मनोज कश्यप, कांग्रेस पार्टी से अरविन्द राठौर, आम आदमी पार्टी से राकेश सोंलकी सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights