उझानी। नगर के अहिरटोला निवासी युवा भाजपा नेता /समाज सेवी रजत गुप्ता को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने बसोमा मण्डल का पुनःमहामंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। नवागत मण्डल महामंत्री रजत गुप्ता ने बताया कि सर्व प्रथम भाजपा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार मैं शीर्ष नेतृत्व को यकीन दिलाता हूँ कि मैं तन मन धन से निभाउंगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नीतियों को घर घर पहुँचाएंगे। श्री गुप्ता के मण्डल महामंत्री बनने पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल उर्फ बन्टी, पण्डित किशन चन्द्र शर्मा ,मोहित प्रभाकर डवोकेट, विवेक पण्डित, योगेश प्रताप सिंह, अर्पित सक्सेना,सौरभ भारती ,विवेक गुप्ता, एजाज खान ,हेमेन्द्र श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त किया !