लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर हनुमान की मूर्ति का 15 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

WhatsApp Image 2025-06-20 at 6.44.42 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मढ़ई चौक स्थित चाह मीर मोहल्ले में लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर आज कलयुग के साक्षात देवता भगवान श्री राम के अनन्य एवं परमप्रिय भक्त श्री हनुमान जी की मूर्ति का 15वां स्थापना दिवस भक्ति एवं श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया. मंदिर के पुजारी पंडित धनीराम मिश्रा ने प्रातः काल 8:00 बजे श्री हनुमान जी का नवीन वस्त्र आभूषणों के साथ भव्य -दिव्य श्रृंगार किया. मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाया गया. प्रातः 10:00 बजे हवन एवं पूजन प्रारंभ हुआ. यज्ञ के मुख्य यजमान हरिप्रिया ज्वेलर्स के स्वामी कपिल रस्तोगी एवं प्रिया रस्तोगी रहे. यज्ञ के पुरोहित पंडित धनीराम मिश्रा एवं अवधेश आचार्य ने हवन पूजन कराया. हनुमान चालीसा का पाठ कराया तत्पश्चात हनुमान जी की भव्य आरती उतारी गयी. भक्तों ने जय श्री राम,जय हनुमान के गगन भेदी उद्घोषों से वातावरण भक्ति मय कर दिया. दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया. जो देर शाम तक चलता रहा. हरि प्रिया ज्वेलर्स के स्वामी कपिल रस्तोगी ने बताया- श्री राम के परम प्रिय एवं अनन्य भक्त भगवान श्री हनुमान जी की कृपा से मेरी मनोकामना पूर्ण होने पर 20 जून 2011 को भगवान श्री हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में करवाई गई. मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने कहा- श्री हनुमान जी की कृपा से भक्तों के संकट दूर होते हैं. इस मौके पर उज्जवल रस्तोगी, ध्रुव रस्तोगी, नितिश रस्तोगी, तुषार रस्तोगी, रॉबिन रस्तोगी,कशिश रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, हेमंत कश्यप, कन्हैया मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा एवं राजकुमार सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights