मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

June 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views

रुद्रप्रयाग।

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास अचानक हुए भारी भूस्खलन में पाँच मजदूर पहाड़ी से गिरते मलबे की चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घटना की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने की है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही प्री-मानसून बारिश के चलते पहाड़ियों में भूस्खलन का खतरा पहले से बना हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

मलबे में दबकर गिरे खाई में, दो की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थे मृतक, पालकी मजदूर के रूप में कर रहे थे कामभूस्खलन की चपेट में आए पाँच लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर
  2. चंद्रशेखर, निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर

दोनों पालकी मजदूर के रूप में केदारनाथ मार्ग पर कार्यरत थे। हादसे के समय वे यात्रियों को सेवा दे रहे थे।

तीन घायल, दो की हालत गंभीर

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, हादसे में घायल मजदूरों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा, ग्राम गली, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर (पालकी मजदूर)
  2. आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास, निवासी भावनगर, गुजरात
  3. नितिन मन्हास पुत्र मनजीत, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर (पालकी मजदूर)

तीनों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया और प्राथमिक चिकित्सा सहायता देकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहाड़ियों में लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा

मौसम विभाग ने पहले ही जारी किया था अलर्ट, 23 जून तक बारिश का अनुमान

उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में बीते कुछ दिनों से प्री-मानसून बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 19 जून से तेज गर्जना, हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी भारी बारिश, तेज हवाओं और मेघगर्जन की आशंका बनी हुई है। 23 जून तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है, जिससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights