मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पंत ने किया खुलासा: गिल बल्लेबाजी करेंगे चौथे नंबर पर, खुद उतरेंगे पांचवें स्थान पर

June 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views

नई दिल्ली।

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने आगामी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कप्तान शुभमन गिल अब विराट कोहली की जगह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि वह पांचवें स्थान पर उतरेंगे। कोहली के संन्यास के बाद यह स्थान रिक्त था और अब भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस अहम स्थान के लिए गिल पर भरोसा जताया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले में

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इस बार सीरीज को लेकर भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पंत की वापसी, कोहली की अनुपस्थिति और इंग्लिश पिचों पर नई चुनौती – यह सीरीज युवा भारतीय टीम के लिए अग्निपरीक्षा साबित हो सकती है।

तीसरे नंबर को लेकर चर्चा जारी: पंत

पंत ने कहा, “मुझे लगता है कि इस बारे में चर्चा चल रही है कि कौन तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आएगा, लेकिन चौथा और पांचवां स्थान तय है। फिलहाल शुभमन गिल चौथे और मैं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा।”

यह बयान टीम की रणनीति को लेकर स्पष्टता तो देता है, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाज को लेकर संशय बरकरार है। कई क्रिकेट जानकार मानते हैं कि इस स्थान के लिए यशस्वी जायसवाल या श्रेयस अय्यर में से किसी को मौका मिल सकता है।

गिल-पंत की दोस्ती बनी टीम की मजबूती

मैदान पर साझेदारी से ज्यादा अहमियत है मैदान के बाहर की केमिस्ट्री की। पंत ने बताया, “मेरे और शुभमन के बीच मैदान के बाहर बहुत अच्छी दोस्ती है। हम एक-दूसरे के साथ सहज रहते हैं, बातें करते हैं। मुझे लगता है कि यह हमारे प्रदर्शन में भी दिखाई देगा। हमारे रिश्ते का असर हमारी साझेदारी में साफ नजर आएगा।”

दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी भारतीय टेस्ट बल्लेबाजी की रीढ़ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

एंडरसन-ब्रॉड की गैरमौजूदगी: भारत के लिए राहत?

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की अनुपस्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह अच्छा है कि वे नहीं होंगे, लेकिन इंग्लैंड की गेंदबाजी अब भी मजबूत है। हम किसी को हल्के में नहीं ले सकते। हमारी टीम भी युवा है और खुद को विकसित करने के लिए तैयार है। हम अपना क्रिकेट खेलेंगे और गेंदबाजों का सम्मान करेंगे।”


सीरीज पर टिकी हैं निगाहें, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

कोहली, रोहित, पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के युवा चेहरों की परीक्षा होगी। शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights