विद्युत सम्बन्धी शिकायतों के समाधान हेतु मण्डल स्तर पर तीन दिवसीय मेगा कैम्पों का आयोजन

WhatsApp Image 2025-06-17 at 6.25.04 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के समस्त 14 जनपदों में विद्युत बिल जमा करनें, विद्युत बिल संशोधन, नया विद्युत कनेक्शन जारी करने, विद्युत भार बढाना, उपभोक्ताओं की अन्य वाणिज्यिक समस्याओं के निस्तारण हेतु तीन दिवसीय मेगा कैम्पों का आयोजन आरम्भ हुआ। मेगा कैम्प मण्डल स्तर पर दिनांक 16.06.2025 से दिनांक 18.06.2025 तक आयोजित किये जाऐगें। सुबाह से ही मेगा कैम्पों को लेंकर उपभोक्ताओं में उत्साह देखा गया भारी संख्या में उपभोक्ता कैम्पों में प्रतिभाग कर, लाभान्वितं हुए। अभियान मे प्रत्येक बकायेदार से संपर्क कर राजस्व वसूली सुनिश्चित की गई। मेगा कैम्पों में नैवर पेड उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने में विशेष बल दिया गया। मेगा कैम्पों मे अधीक्षण अभियन्ता (वि०), मुख्य अभियन्ता (वि०) द्वारा कैम्पों का अनुश्रवण किया गया और बकायेदार उपभोक्ताओं से, बिल जमा कराने की अपील की गई।मेगा शिविरों में बिल संशोधन संबंधी 685 आवेदन, विद्युत चोरी निर्धारण से संबंधित 19 आवेदन, मीटर बदलने संबंधी 226 आवेदन, नये संयोजन निर्गत करने 373, लोड बढाने से संबंधित 729 आवेदन, एवं 187 आवेदन अन्य प्रकरणों से संबंधित प्राप्त हुए। इस प्रकार पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अन्तर्गत 14 जनपदों में कुल 1490 आवेदन बिल संशोधन, निर्धारण, मीटर बदलने, नये संयोजन आदि से संबंधित प्राप्त हुये जिनमें से लगभग 1215 आवेदनों का तत्परता से मौके पर निरस्त कर दिया गया इसके अतिरिक्त 727 संयोजनों का लगभग 1165 कि०वा० लोड बढ़ा दिया गया है एवं 3840 उपभोक्ताओं द्वारा लगभग 210.95 लाख की राशि के बिलों का भुगतान मेगा शिविर में किया गया है।इस सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन, आई०ए०एस० ने बताया की उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु डिस्कॉम के समस्त जनपदों में दिनांक 16 जून, 17 जून एवं 18 जून को तीन दिवसीय मेगा कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में कैम्पों में प्रतिभाग कर लाभ उठायें। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मेगा कैम्पों के आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, कैम्प में बिल जमा करने, जमा बिल की रसीद देनें, बिल उपलब्ध कराने आदि जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाऐगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मोहित त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights