बीएचयू में क्लाइमेट रिसर्च के लिए युवाओं को सुनहरा मौका, जूनियर और सीनियर रिसर्च फेलो की भर्ती शुरू

Screenshot 2025-06-16 195343
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में युवा वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। डीएसटी महामना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज रिसर्च और विज्ञान संस्थान (Institute of Science) में विभिन्न रिसर्च और नॉन-रिसर्च पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परियोजना के तहत चुने गए अभ्यर्थियों को बीएचयू में पर्यावरण से जुड़ी महत्त्वपूर्ण परियोजना में सहायक शोधकर्ता के रूप में कार्य करने का मौका मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

किन विषयों पर होगा कार्य?

इस परियोजना के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन से संबंधित शोध कार्य किया जाएगा। चुने गए अभ्यर्थी निम्नलिखित क्षेत्रों में काम करेंगे:

  • समुद्र विज्ञान (Oceanography)
  • वायु प्रदूषण (Air Pollution)
  • एयरोसोल अध्ययन (Aerosol Studies)
  • कृषि पारिस्थितिकी (Agro-Ecology)
  • क्रॉप मॉडलिंग (Crop Modeling)

इन विषयों में रुचि रखने वाले युवा वैज्ञानिकों के लिए यह परियोजना शोध और कैरियर विकास के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

कौन कर सकता है आवेदन?

परियोजना में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) और सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही कुछ तकनीकी और सामान्य पद भी उपलब्ध हैं। योग्य उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय प्रयोगशालाओं में काम करने का अवसर मिलेगा।

वेतनमान और सुविधाएं

परियोजना में चयनित शोधकर्ताओं को अधिकतम ₹58,650 रुपये प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। यह वेतन पद और योग्यता के अनुसार तय होगा। इसके साथ ही उन्हें बीएचयू की ओर से रिसर्च संसाधन, लैब और अन्य सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है।
  • अभ्यर्थियों को अपने आवेदन और प्रमाणपत्रों की हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट के माध्यम से DST महामना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज रिसर्च, BHU भेजनी होगी।
  • इसके साथ ही पूरे आवेदन की सॉफ्ट कॉपी ईमेल के माध्यम से भी भेजना अनिवार्य है।

क्यों खास है यह अवसर?

जलवायु परिवर्तन वर्तमान समय की सबसे बड़ी वैश्विक चुनौतियों में से एक है। इस क्षेत्र में काम करने से न केवल वैज्ञानिकों को शोध का नया आयाम मिलेगा, बल्कि उन्हें देश की नीतियों और पर्यावरणीय दिशा तय करने में भी अहम योगदान देने का अवसर मिलेगा। बीएचयू जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करना युवाओं के करियर को एक मजबूत दिशा प्रदान कर सकता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights