बरेली। कायस्थ सेना कल्याण परिवार उत्तर प्रदेश द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ बदायूं रोड स्थित 84 घंटा मंदिर से हुआ, जो बाजपेई ढाल होते हुए तपेश्वर नाथ मंदिर पर सम्पन्न हुई। समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा का उद्घाटन बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने किया। उनके साथ महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डिप्टी मेयर सर्वेश रस्तोगी, समाजवादी पार्टी नेता संजीव सक्सेना और वरिष्ठ समाजसेवी अनिल सक्सेना ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं कायस्थ समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर अंकुर सक्सेना, आलोक प्रधान, श्याम दीप सक्सेना, सागर सक्सेना, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, मनोज कुमार सक्सेना, अजय सक्सेना, सुधा सक्सेना (पार्षद), रचना सक्सेना, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह सक्सेना, सुनील कुमार सक्सेना, आलोक कुमार सक्सेना और सचिन सक्सेना सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। शहर में शोभायात्रा को लेकर उत्साह का वातावरण देखने को मिला। यात्रा के दौरान भक्ति संगीत, झांकियां और भक्तों का जयकारों से गूंजता हुआ वातावरण उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य अनुभव रहा।