भगवान चित्रगुप्त की निकली शोभायात्रा, हुआ भंडारा

WhatsApp Image 2025-06-15 at 4.12.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । ईश्वरीय सत्ता के न्यायाधिपति भगवान श्री चित्रगुप्त की तृतीय भव्य शोभायात्रा चौरासी घंटा मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा सुभाषनगर के मार्गो का भ्रमण कर तपेश्वरनाथ मंदिर पर पहुंची और भी विश्राम लिया। इसके बाद चित्र गुप्त मंदिर में आरती पूजन के बाद भंडारा भी हुआ। कायस्थ सेना कल्याण परिवार की इस तीसरी शोभा यात्रा को सायंकाल चौरासी घंटा मंदिर पर बीजेपी अध्यक्ष अधीर सक्सेना, नगर निगम के मेयर डॉ उमेश गौतम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। महामंडलेश्वर शिव कुमार सक्सेना, अनिल एडवोकेट, डी पी सिंह, अंकुर सक्सेना, पार्षद सुधा सक्सेना एवं कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे। कायस्थ सेना कल्याण परिवार के संरक्षक संजीव कुमार सक्सेना के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान, श्यामदीप, सागर सक्सेना, अजय सक्सेना, आलोक जी के कुशल निर्देशन में यह तीसरी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान चित्रगुप्त जी के साथ ही बच्चे राम, कृष्ण, शिव और अन्य देवी- देवताओं का स्वरूप धारण किए हुए थे। इसमें विभिन्न झांकियां का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में बीजेपी कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल ने भगवान चित्रगुप्त जी की आरती एवं पुष्प माला से स्वागत किया। कायस्थ सेना कल्याण परिवार की ओर से निकाली शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। कायस्थ चेतना मंच ने डॉ सी पी एस चौहान की क्लीनिक के पास शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना विंदु, उदय सक्सेना, वी के सक्सेना, सुधीर मोहन, अभय सक्सेना, श्रीमती ऋतु सक्सेना, अपाली सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, रचना सक्सेना, प्रतिभा जौहरी आदि ने स्वागत किया। जगह- जगह शरबत का भी वितरण हुआ। हम कायस्थ की और से भी अंकुर सक्सेना, अपुल श्रीवास्तव, गोविंद सक्सेना, पंकज जौहरी, सुनील सक्सेना, एवं आरव सक्सेना ने भी स्वागत किया। तपेश्वर नाथ मंदिर में भंडारा की व्यवस्था भी की गई। तपेश्वर नाथ मंदिर पर पार्थ गौतम फाउंडेशन की और से पेयजल व्यवस्था की गई थी।कायस्थ सेना कल्याण परिवार की ओर से सुबह भगवान चित्रगुप्त भगवान की कथा व मंत्रोचार के साथ हवन किया गया। जो समाज की एकता और श्रद्धा का प्रतीक है। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights