मैरिज हॉल ऑनर एसोसिएशन एवं व्यापार संगठनों की संयुक्त बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया

WhatsApp Image 2025-06-14 at 6.17.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मैरिज हॉल ऑनर एसोसिएशन एवं व्यापार संगठनों की संयुक्त बैठक स्थानीय वैभव लॉन में सम्पन्न हुई। बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न पहलुओं पर क्रियान्वय की नीति तय की गई। बैठक के अंत में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया । बैठक की अध्यक्षता विनोद गुप्ता ने संचालन क्षितिज वैश्य ने किया अध्यक्षता कर रहे मैरिज हॉल एसोसियेशन के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय में हम सभी को एकजुट रहना है एकजुटता से ही हम बड़ी से बड़ी लड़ाई जीत सकते हैं । उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि संगठन में ही शक्ति होती है किसी भी व्यापारिक समस्या के निदान के लिए हम सब एक मंच पर खड़े हैं बदायूं उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धींगरा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारी के स्वाभिमान की रक्षा करना है जिसके लिए हम सब एक मंच पर आकर संघर्षरत हैं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के.बी.गुप्ता ने कहा कि संघे शक्ति से ही हम अपनी ताकत का उपयोग कर सकते है । बैठक में प्रतीश गुप्ता,डॉ अशोक कुमार, अक्षज रस्तोगी , अशोक प्रधान, हरिशंकर व्यास, क्षितिज रस्तोगी ,देवेंद्र यादव, नईम खान, प्रदीप गोयल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights