डेल्टा प्लस वेरिएंट के बीच Corona के लैम्बडा वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

Influenza Virus H1N1

Influenza Virus H1N1

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लंदन। भारत में तबाही मचा चुके कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से अब दुनिया दहशत में है. इसी बीच कोरोना का एक अन्य वेरिएंट भी दस्तक दे रहा है. कोरोना का नया स्वरूप ‘लैम्ब्डा वेरिएंट’ के रूप में सामने आया है. स्वास्थ्य संगठनों ने इसे काफी गंभीर बताते हुए ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ के तौर पर आइडेंटिफाई किया है. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

तेजी से पैर पसार रहा ये वेरिएंट

विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कोरोना के लैम्ब्डा वेरिएंट को ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में वर्गीकृत कर चुका है. 15 जून को डब्ल्यूएचओ ने करीब 29 देशों में ‘लैम्ब्डा वेरिएंट’ पाए जाने की सूचना दी थी. इस वेरिएंट की शुरुआत दक्षिण अमेरिका से मानी जा रही है. अब दक्षिणी ब्राजील के साथ-साथ ब्रिटेन में भी लैम्ब्डा वेरिएंट के मामले सामने आए हैं. न्यूज मेडिकल लाइफ साइंस में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना का यह रूप तेजी से UK में फैल रहा है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने भी इस वेरिएंट को लेकर चिंता जताई है.

29 देशों में यह फैल चुका है Lambda Variant

ब्रिटेन में लैम्बडा वेरिएंट के मामले सबसे पहले अगस्त 2020 में  सामने आए थे, तब से अबतक लगभग 29 देशों में यह फैल चुका है. वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना के इस वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कई म्यूटेशन देखे गए हैं, जिससे इसकी ट्रांसमिसिबिलिटी बढ़ने की पुष्टि होती है. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHI) ने 23 फरवरी से 7 जून तक लैम्ब्डा वेरिएंट के 6 मामलों की सूचना दी है. पीएचई इस पर लगातार रिसर्च कर रहा है.

Lambda Variant के लक्षण क्या हैं 

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने लैम्बडा वेरिएंट के लक्षणों की एक सूची जारी की है. इसमें बुखार आता है, लगातार खांसी आना. गंध और स्वाद न आना. विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमित लोगों को इनमें से कम से कम एक लक्षण का अनुभव हो सकता है. फिलहाल वैक्सीन की दो डोज इस वेरिएंट पर प्रभावी मानी जा रही हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights