यूपी में गर्मी से दो दिनों तक राहत नहीं 1 जुलाई से होगी बारिश

heat
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  गर्मी और उमस से दो दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है.`लखनऊ स्थित मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश की बहुत कम संभावना है. 1 जुलाई से मौसम के रूख में बदलाव देखने को मिल सकता है. मॉनसून की वजह से हिमालयन क्षेत्र में 1 जुलाई से बारिश का दौर शुरू होगा. इसका असर पूर्वी यूपी में ही ज्यादा दिखेगा. अभी तक के अनुमान के मुताबिक 1 से 3 जुलाई तक पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्से में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी यूपी के लोगों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बारिश में आयी कमी के कारण तापमान में तो बहुत बढ़ोतरी नहीं हुई है लेकिन, वातावरण में नमी के कारण उमस बहुत बढ़ गयी है. हवा भी सांत है इसलिए तकलीफ और बढ़ती जा रही है. हालांकि मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक बिहार की सीमा से लगे पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. देवरिया, कुशीनगर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में बारिश से थोड़ी राहत मिल सकेगी.

पिछले 24 घण्टे के बारिश के आंकड़े देखें तो हालात निराशाजनक ही हैं. सिर्फ दो जिलों में बारिश दर्ज की गयी है और वो भी बहुत कम. चुर्क में 5.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि उरई में इतना भी पानी नहीं बरसा कि उसे रिकार्ड किया जा सके. प्रदेश के बाकी किसी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गयी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights