इस्राइल-ईरान तनाव के बीच सोना ₹1 लाख के पार, चांदी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Screenshot 2025-06-13 191302
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अस्थिरता के चलते शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया। राजधानी दिल्ली में सोना 2,200 रुपये महंगा होकर ₹1,01,540 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। दूसरी ओर, चांदी 1,100 रुपये बढ़कर ₹1,08,100 प्रति किलो पहुंच गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दिल्ली में सर्राफा बाजार में रफ्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹1,900 की तेजी के साथ ₹1,00,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 22 अप्रैल 2025 को भी सोना ₹1,800 की तेजी के साथ ₹1,01,600 तक गया था। वहीं, चांदी की कीमत शुक्रवार को एक बार फिर से अपने सर्वकालिक उच्च स्तर ₹1,08,100 प्रति किलो पर पहुंची। यह स्तर इससे पहले 10 जून को देखा गया था।

एमसीएक्स पर भी बुलियन चमका

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना ₹2,011 की तेजी के साथ ₹1,00,403 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर $28.30 की तेजी के साथ $3,415.13 प्रति औंस तक पहुंच गया। कुछ समय बाद यह $3,440 प्रति औंस के पार भी देखा गया।
कमोडिटी विशेषज्ञ राहुल कलंत्री (मेहता इक्विटीज) ने कहा,

इस्राइल-ईरान संघर्ष, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और ट्रंप की टैरिफ धमकियों ने निवेशकों को असुरक्षित महसूस कराया है। ऐसे में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है।”

अमेरिकी नीतियों और महंगाई ने बढ़ाई उम्मीदें

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में उम्मीद से कम मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ा दी है। इसका सीधा फायदा बुलियन कीमतों को मिला है। गिरती ब्याज दरें आमतौर पर गोल्ड की कीमतों के लिए सकारात्मक मानी जाती हैं।

निवेशकों की नजर उपभोक्ता भावना रिपोर्ट पर

कोटक सिक्योरिटीज की कायनात चैनवाला ने बताया कि अब बाजार की नजर मिशिगन विश्वविद्यालय की उपभोक्ता भावना रिपोर्ट पर है। यह रिपोर्ट आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा और मौद्रिक नीति के रुख पर असर डाल सकती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights